सुपौल में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, लापता युवक का 6 दिन बाद बोरे में बंद मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सुपौल सदर थाना क्षेत्र में 01 अप्रैल से लापता एक युवक का शव 6 दिन बाद बंद बोरे से बरामद किया है.

सुपौल में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने,  लापता युवक का 6 दिन बाद बोरे में बंद मिला शव,  दो आरोपी गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सुपौल: बिहार के सुपौल सदर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां  पुलिस ने 01 अप्रैल से लापता  एक युवक का शव 6 दिन बाद बंद बोरे से बरामद किया है. बताया गया कि सदर पुलिस ने वार्ड नंबर 10 इलाके से युवक का शव एक बंद बोरे से बरामद किया है।  बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, घटना से इलाके में दहशत का आलम है, वहीं मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

दरअसल सदर थाना क्षेत्र के चकडुमरिया पुनरवास निवासी बीबी खोदीजा खातून ने 01 अप्रैल को अपने 25 वर्षीय पुत्र मो. वाजिद के लापता होने की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार वाजिद दोपहर करीब 1 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह पास के चौक तक जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बाबत सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले कि जांच शुरू की गई.इसी बीच आज वार्ड नंबर 10 क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध बोरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उसमें एक सड़ी-गली अवस्था में युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहली नजर में उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया, जहां कपड़ों और शारीरिक बनावट, मृतक के पर्स में मिले कागजात मृतक का पैन कार्ड, माता पिता का पैन कार्ड, और मृतक के पास से बुलेट की चाबी के आधार पर शव की पहचान मो. वाजिद के रूप में की गई।जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है.

इस मामले कि बाबत सुपौल  SP सरथ आर एस ने PC कर मिडिया को बताया की इस कांड का उदभेदन कर लिया गया है, मो वाजिद की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और हत्या में प्रयुक्त  देशी कट्टा और दबीया बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,   बताया गया कि आरोपी द्वारा मो वाजिद को घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई जिसके बाद उसका शव बोरे में बंद कर खरबॉनी में फेंक दिया गया. SP सरथ आर एस ने बताया कि सदर थाना में मामला दर्ज होने के बाद ही SIT गठित कर इसकी जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके बाद मुख्य आरोपी को जोगबनी से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.